प्रकृति : पर्यावरण का एहसास


प्रकृति : पर्यावरण का एहसास


मधुर आचरण से प्रभावित 
 धरती की सुंदरता को बनाए
हर मौसम की गतिविधि को निभाए
सर्द, गर्म से शोभा बढ़ाए
ये प्रकृति अनेकों रूप दिखलाए ।

प्रकृति का अद्भुत तोहफा 
जिससे कोई विवश ना रह पाए
बर्फ से ढक पहाड़ों को सजाए
पेड़ो पर हरियाली को निभाए
नदियों के बहाव को लुभाए
ये प्रकृति बेमतलब आनंद दे जाए ।

बहते झरने शीतलता को बढ़ाए
सूरज की रोशनी से दिन बन जाए
अंधियारी रात में तारे टिमटिमाए 
गगन अपने ही करतब दिखाए
ये प्रकृति सुख शांति का प्रतिक कहलाए ।

अनेक मृदा को महसूस कराए
कभी सफेद तो कभी रेगिस्तानी कितने रूप दिखाए
विभिन्न जलवायु से परिचित करवाए
मीठे फल व सुंदर फूलों से मनोभित कराए
ये प्रकृति विभिन्न तरीकों से लाभान्वित कराए ।

 मिलकर हम भी कसम खाए
प्रकृति को प्रदूषण से बचाएं
बदले हम तस्वीर यहां की सुंदर सा दृश्य बनाए
संदेश ये हम सब तक फैलाए
मिलकर हम प्रकृति को  लुभाए ।।
 
                                                                                                                           -हिमानी सराफ

Comments

Post a Comment