"मेरा सच्चा साथी "

 

"मेरा सच्चा साथी "

मुश्किल समय से लड़ने का जिसने एहसास कराया 
वक्त को पछाड़ कर जिसने जिना सिखलाया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

जमीन की धुल को अपने सिरहाने लगाया 
अपने कर्तव्य को सच्चे मन से निभाया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

चतुरता का भाव सरलता से सिखाया 
हर मंजिल के ठहराव की भूमिका को समझाया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

धुतकारी वस्तु को जिसने अपनी सेज में सजाया 
सहनशील मन से जिसने पथप्रदर्शक करवाया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

गुमनाम भँवरे को जिसने अपना बनाया 
विपत्ति में जो दवा बन कर आया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

निराशा की रात में जो साया बन कर आया 
मुरझे फूलो पर जिसने मरहम लगाया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया |

पतझड़ के मौसम को जिसने बसंत कर दिखाया 
कड़ी धुप में जो शीतल छाव बन कर आया 
उसे मेने सच्चा साथी बनाया ||


-हिमानी सराफ


Comments