" श्री राम नवमी "

 

"श्री राम नवमी "

सीता , लक्षमण साथ लिए
देखो दशरथनंदन की सवारी 
फूल उछाल स्वागत में
दर्शनार्थी लिए सारी |

भजन से मन को मोहित किये 
आज गायकों की टोली 
माहौल में रंग जमाये 
सजी अयोध्या नगरी |

जन्मोत्सव की तैयारी किये 
कौशल्या माई न्यारी 
भगवा रंग पहने 
जशन मनाये गावं वासी |

मर्यादा पुरषोत्तम के उद्धेश्य लिए 
कथा सुनाये प्यारी 
 अंजनीपुत्र के अभिनन्दन में, 
दर्शाए  सच का  राही |

खुशियों से घर में दीप लिए 
लगे त्योहारों सी नगरी 
सबकी इच्छायो को पूर्ण किये
 रघुनन्दन पधारे अयोध्या नगरी||


-हिमानी सराफ


Comments

Post a Comment